जबलपुर से दमोह जा रही बस के कंडक्टर की भारी वाहन के कुलचने से मौत, बस में आई खराबी चेक करते वक्त हादसा

By: PalPal India News
December 29, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर/दमोह. एमपी के जबलपुर से सवारिया लेकर दमोह के ग्राम ककरहटी जा रही बस के कंडक्टर जितेन्द्र महाराज को पीछे से आए भारी वाहन ने उस वक्त कुचल दिया. जब वह गैसाबाद के समीप बस में आई खराबी चेक करने के लिए क्लीनर के साथ नीचे उतरा था. हादसे में क्लीनर को भी चोट आई है, हादसे को देख बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  जबलपुर से यात्रियों को लेकर बस दमोह के लिए निकली. गैसाबाद के समीप बस के अगले चके में कुछ खराबी आ गई. जिसके चलते कंडक्टर जितेन्द्र महाराज व क्लीनर राज सेन उतरकर चका की जांच करने लगे. इस दौरान सामने आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी, वाहन की टक्कर लगते ही दोनों सामने की ओर उछलकर गिरे, जिसमें कंडक्टर जितेन्द्र को भारी वाहन कुचलते हुए निकल गया. हादसे में जितेन्द्र के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. वहीं क्लीनर राज को चोट आई. दुर्घटना होते देख बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल क्लीनर को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने पूछताछ के बाद भारी वाहन के चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *