जबलपुर ISIS मॉड्यूल के आतंकी समूह को आतंकवादी संगठन माना जा रहा है।

By: PalPal India News
November 24, 2023

palpalindianews/jabalpur

J ABALPUR. NIA ने ISIS जबलपुर मॉड्यूल के 4 आतंकियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। ये देश में हमले की साजिश रच रहे थे। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) का जबलपुर मॉड्यूल भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रच रहा था।

NIA की चार्जशीट में क्या है ?

NIA की चार्जशीट में ISIS के इशारे पर देश में हिंसक हमले कर आतंक फैलाने की योजना बनाने का जिक्र है। सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद शाहिद और कासिफ खान ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे। NIA की जांच में खुलासा हुआ कि चारों आरोपी स्थानीय धार्मिक स्थानों और घरों में बैठकें करके साजिश रच रहे थे।

दवाह का काम कर रहे थे आरोपी

NIA के मुताबिक आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे और वे कई दिग्गज नेताओं सहित लोकतांत्रिक संगठनों और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। वे दवाह कार्यक्रम और सोशल मीडिया के जरिए एक्टिव थे।

क्या था मिशन ?

ISIS से कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार शाहिद, आदिल और मामुर के पास से नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी को देश विरोधी सामग्री मिली थी। इसमें 2050 तक भारत और पूरी दुनिया में इस्लाम का राज स्थापित करने के लिए एक मिशन के तहत काम करने का जिक्र है। जानकारी के अनुसार इसमें लिखा है कि हिंदू, स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं, भेदभाव करते हैं। एक जगह तो हिंदू लड़कियों के रेप को भी सही बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *