जमतरा पुल से नदी में लाल माटी निवासी राकेश चौधरी कूदने की आशंका, पुल पर मिली बाइक और डिक्की में मिला युवक का मोबाइल

By: PalPal India News
September 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। लाल माटी झामनदास चौक में रहने वाला राकेश चौधरी नाम का युवक कल रात से लापता है। उसके परिजनों ने घमापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और ऐसी आशंका जताई है कि राकेश चौधरी ने खिरहनी घाट के जमतरा पुल से नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस जमतरा पुल पहुंची जहां पुलिस को पुल पर राकेश चौधरी की बाइक मिली और टिक्की में मोबाइल भी मिला है। यह सामान मिलने के बाद पुलिस गोताखोरों के साथ नदी में युवक की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

HIGHLIGHTS

  • युवक के जमतरा पुल से नदी में कूदने की आशंका।
  • कल से लापता है लाल माटी निवासी राकेश चौधरी।
  • पुल पर मिली बाइक और डिक्की में मिला मोबाइल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *