जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग ने खाया जहर, परिजनों ने किया चक्काजाम

By: PalPal India News
June 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि देवास। देवास भू माफियो की दबंगई के चलते जमीन विवाद के कारण संदलपुर के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर खा लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को हाथ ठेले पर रखकर खातेगांव थाना के सामने हाईवे को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत जमीं विवाद के चलते जहर खाने से हुई है , भू माफियाओं के दबंगई से कुव्ह दिनों से परेशां था बुजुर्ग जिसके कारन परिजनों ने लाश को ठेले पर रखकर खातेगांव थाने के सामने किया चक्काजाम।

खबर पाकर मौके पर पहुंचे , अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वाशन के बाद बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया गया। परिजनों ने बतया  कि भू माफिया वाले कई दिनों से बहुत  परेशान कर रहे थे और बुजुर्ग को परेशान भी कर रहे थे, इसलिए बुजुर्ग ने ऐसा कदम उठाया।

  •  हाथ ठेले पर लाश रखकर किया चक्काजाम।
  • जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान।
  • भू माफियाओं की दबंगई से परेशान था मृतक।
  • मृतक की लाश ठेले पर रखकर लोगों ने खातेगांव थाने के सामने किया चक्काजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *