पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गांव में हो रहे विकास कार्यों में किस कदर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसका सबूत है पनागर के ग्राम पंचायत पड़री में टूटा ये अमृत सरोवर बांध यह बांध अभी पूरा बना भी नहीं था की बारिश में जगह-जगह से टूट गया ऐसा बताया जा रहा है, कि अमृत सरोवर बांध बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और लाखों रूपयों का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी वजह से यह अमृत सरोवर बांध पानी का जरा सा भी दबाव नहीं झेल पाया और चकनाचूर हो गया।
इसकी खबर जब जिला पंचायत की सीईओ जयती सिंह को लगी तो उन्होंने एक टीम का गठन किया जो इस बात की जांच करेगी की अमृत सरोवर बांध का निर्माणधीन बांध टूटने की वजह क्या है, उनका कहना है कि यदि इसमें गुणवत्ताहीन कार्य पाया गया तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
HIGHLIGHTS