पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक ओर जहां स्कूली शिक्षा और सुविधा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं की जाती हैं। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस सीएम राइज स्कूल खोले गये हैं। वहीं दूसरी ओर मैहर जिला का एक ऐसा हाई स्कूल है जहां आज भी बच्चे जर्जर भवन के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। रामनगर ब्लॉक शिक्षा केंद्र अंतर्गत देवराज नगर स्थित हाई स्कूल की छत टूटकर नीचे फर्श पर गिर रही हैं।
इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे इसी छत के नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। जबकि जिला प्रशासन ने 2022 में इस स्कूल को डिस्मेंटल घोषित कर चुका है। पर इसके बावजूद स्कूल संचालित की जा रही है। जिम्मेदारों के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर अवगत भी कराया गया है। यहां शासन व प्रशासन की भी लापरवाही है। उन्हें भी स्कूल की स्थिति पता है, फिर भी सुस्ती बरती जा रही है। स्कूल में जर्जर छत होने के कारण यहां आए दिन घटना होती रहती है। पूर्व में एक शिक्षक के ऊपर मलवा गिर गया था। जिससे गंभीर चोटे आई हैं। पहले भी इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है।
HIGHLIGHTS