पलपल इंडिया प्रतिनिधि,राजगढ़। राजगढ़ में एक महिला के शव को जलती चिता से निकाला बाहर, बताया गया की हत्या की आशंका में उसके शव को जलती चिता से बाहर निकाला गया। घटना कालीपीठ थाने के गांव टांडी खुर्द की हैजहाँ शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मायके वालों ने महिला के ससुराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए जलती चिता से महिला का अधजला शव बाहर निकाल लिया। शव को बाहर निकाला तो महिला के पैर के दोनों पंजे गायब मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला के ससुराल वालों का कहना है कि जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुरा की रहने वाले रामचंद्र तंवर की बेटी रीना का विवाह बहुत समय पहले कालीपीठ थाने के गांव टांडी खुर्द में मिथुन तंवर के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने बताया की रीना के साथ ससुराल पक्ष के लोग आए दिनों विवाद करते थे उसे मारते पीटते थे। जिसके कारण वह बार बार मायके आ जाती थी तो उसे समझौते के बाद पिता व भाई वापस ससुराल छोड़ देते थे।
सोमवार को लड़की के भाई व परिवार के सदस्यों को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना मिली की तुम्हारी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही और उसके शव को जलाया जा रहा है। इसके बाद लक्ष्मणपुरा से लड़की के पिता कालीपीठ थाने पहुंचे व बेटी की सुसराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की मांग की। इसके बाद परिवार के सदस्य कालीपीठ पुलिस के साथ टांडी खुर्द गांव जा पहुंचे। जहाँ मायके वालों ने देखा तो रीना का शव 80 फीसद से अधिक जल चुका था। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने पुलिस की मदद के साथ पानी डालकर चिता को बुझाया और रीना के शव को बाहर निकाला। शव निकालते ही देखा तो उसके पैर के दोनों पंजे गायब थे। इसके बाद शव को लेकर राजगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद अब पीएम के बाद की कुछ पता चलेगा ।