पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास स्थानीय जवाहर नगर चौराहे के समीप संस्था राम-राम से जुड़े एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी..! जिसके चलते कुणाल बैरागी नामक युवक की मौत हो गई। ये वारदात दिन दहाड़े सरेआम अंजाम दी गई जिससे सनसनी मच गई। हमलावरों ने कुणाल बैरागी पर फायरिंग की जिसमे वो घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कुणाल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। संस्था से जुड़े सदस्यों का कहना है कि पुलिस को 15 दिन पहले ही ये आशंका जता दी गई थी कि कुणाल पर जानलेवा हमला हो सकता है। उन्होंने हमलावरों के नाम भी बता दिए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से कुणाल को जान गंवानी पड़ी।
HIGHLIGHTS