पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास जवाहर नगर चौराहे पर हुए गोली कांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया दिया है एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि यह वारदात चार लोगों ने अंजाम दी थी जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही 1 पिस्टल भी जप्त की है पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की गई है वंही आरोपी के घर पर तोड़फोड़ व हवाई फायरिंग मामले में भी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कई लोगो को गिरफ्तार किया है।
हम आपको बता दे कि 3 जुलाई बुधवार के दिन देवास स्थानीय जवाहर नगर चौराहे के समीप संस्था राम-राम से जुड़े एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी..! जिसके चलते कुणाल बैरागी नामक युवक की मौत हो गई। ये वारदात दिन दहाड़े सरेआम अंजाम दी गई जिससे सनसनी मच गई। हमलावरों ने कुणाल बैरागी पर फायरिंग की जिसमे वो घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले थे ।
HIGHLIGHTS
हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार दो अभी भी फरार
जवाहर नगर चौराहे पर युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या
एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा
पुरानी रंजिश पर चार लोगों ने अंजाम दी थी वारदात