जहाँ लोग आज टीचर्स डे मना रहे है, वहीँ स्कूल माफियाओं के खिलाफ बच्चे औरअभिभावकों कर रहे प्रदर्शन! जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
September 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कलेक्टर की चेतावनी के बाद भी निजी स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं और बच्चों अभिभावकों को फीस के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है इसके विरोध में आज अभिभावकों ने मालवीय चौक पर जमकर प्रदर्शन किया अभिभावकों ने निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अभिभावकों का कहना है कि एक तो स्कूलों में ना पीने का पानी है और ना ही वॉशरूम की सफाई हो रही है बाकि सुविधाएं भी नहीं है और ऊपर से निजी स्कूल प्रबंधन फीस के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रताड़ित कर रहे हैं उन्होंने प्रशासन से मांग की है निजी स्कूलों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए

HIGHLIGHTS

  • स्कूल माफिया के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
  • मालवीय चौक पर निजी स्कूलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी
  • कहा न पीने का पानी न वाशरूम की सफाई और फीस वसूली हजारों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *