19 नवंबर 1951 में हुआ इस खूबसूरत अदाकारा का जन्म ,ज़ीनत का रूतबा हेमा मालिनि से कम नहीं था । ज़ीनत एक फिल्म में काम करने के उतने ही पैसे चार्ज करती थी जितने हेमा जी करती थी । और उस समय में सबसे बोल्ड अदाकारा अगर कोई थीं तो वो थीं ज़ीनत अमान ।
मिड 70s और मिड 80s के ज़माने में ज़ीनत अमान का रुतबा हेमा मालिनी जी से कम नहीं था। ज़ीनत ने एक्टर मज़हर खान से शादी की थी। जबकी मज़हर से पहले संजय खान से उनका रिलेशन भी बड़ी चर्चाओं में रहा था। कहा जाता है कि संजय खान और उनकी पत्नी ज़रीन खान ने ज़ीनत को एक होटल के कमरे में बुरी तरह पीटा था। ज़ीनत की आंख के पास काफी चोटें आई थी। कुछ लोग तो ये दावा भी करते हैं कि सजय खान ने होटल की लॉबी में कई लोगों के सामने ज़ीनत पर हाथ उठाया था।
ज़ीनत जैसी एक्ट्रेस के लिए संजय खान किसी काले अध्याय की तरह ही रहे। क्योंकि जिस ज़ीनत अमान पर देवानंद जैसी शख्सियत फिदा थी, उसका किसी अन्य पुरुष द्वारा फिज़िकल असॉल्ट झेलना बड़ी दयनीय बात है। ज़ीनत की खूबसूरती का आलम ये था कि फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स उनसे शादी करना चाहते थे। कुछ के साथ तो ज़ीनत भी रिलेशन में(कुछ वक्त के लिए ही सही) रही थी। जैसे एक्टर कंवलजीत, जिनके साथ ज़ीनत ने अशांति फिल्म में काम किया था।
कहते हैं कि ज़ीनत और शत्रुघ्न सिन्हा भी बहुत थोड़े से वक्त के लिए रिलेशन में आए थे। वहीं, गौतम बैरी से भी ज़ीनत का रिश्ता रहा था। ये वही गौतम बैरी हैं जो एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर(अनुपम खेर की पत्नी) के पहले पति थे।
कनाडा के एक बड़े मशहूर सिंगर और गिटारिस्ट हैं, फ्रैंक मरीनो। साल 1987 में ज़ीनत नामुमकिन नामक एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कनाडा गई थी। वहां उनकी मुलाकात फ्रैंक मरीनो से हुई। और फिर दोनों के बीच बढ़िया दोस्ती भी हो गई। कहा जाता है कि ज़ीनत और फ्रैंक मरीनो के बीच दोस्ती के थोड़ा आगे का रिश्ता था। लेकिन भारत वापस लौटने के बाद ज़ीनत और फ्रैंक मरीनो का वो रिश्ता खत्म हो गया।
72 वर्ष के होने के बाद भी ज़ीनत काफी खूबसूरत नज़र आती हैं ।
ज़ीनत अमान जी को पल पल इंडिया न्यूज़ टीवी की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।