पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सागर जिले के तहसील देवरी मै रसेना ग्राम पंचायत में एक ऐसा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल है जो करीब 90 बर्ष पुराना है। प्राथमिक शाला से प्रांरभ हुआ जिसको 40बर्ष पहले हाई स्कूल बनाया गया फिर 2018 मै हायर सेकण्डरी हुआ, मगर यहा अभी तक न भवन बना न ही अभी तक नए भवन की स्वीकृति मिली, जबकि बर्तमान समय मै स्कूल मै बच्चों की दर्ज संख्या 745 है। पूरे स्कूल मै कुल स्टाफ 35 शिक्षको का है मगर वर्तमान कार्यरत पदस्थ मात्र 10शिक्षको के भरोसे स्कूल चलाया जा रहा है। स्कूल के भवन के कमरो मैं दीवाले बडी – बडी दरारो मै तब्दील हो चुकी है तो इस बरसात मै छ्त का छप्पर बडे टुकडो मै टूट टूटकर गिरने लगा है।
जमीन मै भी फर्स पूरा उखड चुका है व बरसात मै बच्चों को बैठने जगह तक नही होती क्योकि जर्जर भवन के छप्पर पिलर दीवाले दरारो मै तब्दील हाेने के कारण कमरो मै बरसात मै बर्षा होने पर पानी भर जाता है। इस समस्या को स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य ने सरपंच ,बीईओ , जिला शिक्षा अधिकारी जनपद अध्यक्ष ,बिधायक ,शिक्षा मंत्री ,प्रभारी मंत्री से तक लिखित शिकायत की मगर सिर्फ आशवासन मिला। वही पूर्व बिधायक हर्ष यादव ने बिधानसभा मै जर्जर भवन का मुद्दा भी उठाकर नये भवन की मांग की थी तो नये भवन को लेकर संचनालय भोपाल ने डी. ई .ओ. सागर से स्कूल की रिपोर्ट मांगी थी तो स्कूल द्वारा पत्र के माध्यम से भी जानकारी भेजी गई थी मगर भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली।
HIGHLIGHTS