जिओ मिन कंपनी ने किसानों को किया बर्बाद,केमिकल युक्त पानी से बर्बाद हुई फसले

By: PalPal India News
August 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। एक तरफ सरकार किसानों को खुशहाल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ सिहोरा गोसलपुर के धर्मपुरा गांव में जिओ मिन कंपनी ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। माइनिंग कंपनी जिओ मिन प्रबंधन के द्वारा किसानों के खेतों में केमिकल युक्त पानी छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से सैकड़ो किसानों का धान का रोपा पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है हैरानी की बात तो यह है कि एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत करने के बाद भी जिओ मिन कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और अधिकारी चुपचाप बैठे रहे।

जिओ मिन कंपनी से तबाह हुए किसानों ने आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि अधिकारियों और पुलिस की मिली भगत से जियो मिन कंपनी प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ है लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन तैयार नहीं है।

HIGHLIGHTS

  • जिओ मिन कंपनी ने किसानों को किया बर्बाद।
  • जिओ मिन कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की।
  • किसानों ने कलेक्टर के नाम सोपे ज्ञापन।
  • केमिकल युक्त पानी से बर्बाद हुई फसले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *