जियो अपनी आठवीं सालगिरह पर अपने ग्राहकों को देने जा रहा है ख़ास ऑफर, जाने जिओ के ऑफर और प्लान

By: PalPal India News
September 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जियो अपनी आठवीं सालगिरह पर अपने ग्राहकों को देने जा रहा है ख़ास ऑफर। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ ख़ास रिचार्ज प्लान पर ऑफर की घोषणा की है। यूजर्स कुछ रिचार्ज खास प्लान पर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जिनमें ऑफर में जोमैटो का गोल्ड सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

यह ऑफर चुनिंदा रिचार्ज प्लान के लिए वैलिड है। यह प्लान 5 से 10 सितंबर के बीच रिचार्ज करने वाले जियो के कस्टमर्स को 700 रुपये तक का फायदा होगा। यह ऑफर 899 रुपये, 999 रुपये और 3599 रुपये वाले सालना प्लान के साथ वैध है।जिसमें 10 OTT की सदस्यता और 175 रुपये के 28 दिनों की वैलिडेटी के साथ 10GB डेटा पैक शामिल है। इसके अलावा जियो यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के तीन महीने के लिए जोमैटो की गोल्ड मेंबरशिप और 2999 रुपये से अधिक की शॉपिंग पर 500 रुपये मूल्य के AJIO वाउचर मिलेंगे।

899 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ऑफर  

इस प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को 20GB अतिरिक्त डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।

999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ऑफर

इस प्लान में 98 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

3,599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ऑफर

इस प्लान की वैधता 356 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। हर दिन इसमें  2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *