जीआरपी एंव आरपीएफ को मिली कामयाबी, महाराष्ट्र से भागे हत्या के आरोपियों को पकड़ा

By: PalPal India News
November 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। ट्रेनों में व स्टेशनों में चोरी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर बलराम यादव के व्दारा अपराधों की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई। 16 नवंबर को जबलपुर स्टेशन पर चैकिंग के दौरान थाना हवेली पुलिस पुणे (महाराष्ट्र) के बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी शुभम सोनेवने और मिलिन्द थोरक को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर की सूचना पर पकडा गया। आरोपियों ने विठ्ठल सखाराम को किडनेप कर उसकी हत्या कर दी थी जिस पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया । महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु कंट्रोल रूम जबलपुर को सूचना दी गई थी जिस पर आरोपियो को ट्रेन 11055 गोदान एक्सप्रेस के जनरल कोचो मे तलाश कर पकड़ा गया है।

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र से भागे हत्या के आरोपियों को पकडा गया
  • जीआरपी एंव आरपीएफ को मिली कामयाबी
  • गोदान एक्सप्रेस के जनरल कोच में कर रहे थे सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *