जीआरपी थाना प्रभारी की गुंडई का वीडियो वायरल,पहले दादी और फिर पोते पर बरसे पुलिस के डंडे देखे विडियो

By: PalPal India News
August 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जीआरपी थाना में पदस्थ निरीक्षक अरूणा वाहने का शहर के झर्राटिकुरिया क्षेत्र की एक महिला व उसके किशोर नाती को डंडे से पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। जिसके बाद बवाल मच गया है। वीडियो छह माह पुराना बताया जा रहा है और उसको लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट प्रसारित कर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है।

बताया जाता है कि छह माह पूर्व झर्राटिकुरिया निवासी कुसुम वंशकार व उसके नाती को जीआरपी थाना लेकर आई थी। थाना प्रभारी ने अपने चेंबर में दोनों को बंद कर डंडे से उनकी पिटाई की। थाना प्रभारी के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी दोनों को पीटते वीडियो में नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कानून व संविधान से बड़े पुलिस के छोटे-बड़े नुमाइंदों ने यह हरकत फिर एक दलित परिवार के साथ की है। सत्ता भी पिछड़े, आदिवासियों पर अत्याचार करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही है।

मामले को लेकर पीसीसी चीफ के ट्वीट पर रेल एसपी शिमाला प्रसाद ने ट्वीट किया है। जिसमें उनका कहना है कि वीडियो अक्टूबर 2023 का है। जिसमें जो युवक है उसके खिलाफ 19 मामले दर्ज है और वह निगरानीशुदा बदमाश है। युवक पर पिछले साल फरार होने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी रेल ने लिखा है कि अप्रैल माह में जिलाबदर का आदेश जारी किया गया था। तथ्य सामने आने बाद थाना प्रभारी जीआरपी अरुणा वाहने को हटाया गया है और पूरे मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

HIGHLIGHTS

  • जीआरपी थाना प्रभारी की गुंडई का वीडियो वायरल
  • पहले दादी और फिर पोते पर बरसे पुलिस के डंडे
  • GRP थाने में कमरे में बंद कर दोनों की बेरहमी से पिटाई
  • रेल एसपी ने जीआरपी कटनी थाना प्रभारी को हटाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *