जीतू पटवारी की कार को मारी ट्रक ने टक्कर, जीतू और उनके स्टाफ सुरक्षित

By: PalPal India News
January 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल लौटते समय एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए। हादसा तब हुआ जब पटवारी की फॉर्च्यूनर कार इंदौर-भोपाल हाईवे पर फंदा टोल के पास पहुंची और अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इंदौर से भोपाल लौटते समय जीतू पटवारी हादसे के शिकार हो गए। हालांकि, इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन घटना में जीतू पटवारी और उनके स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के वक्त जीतू पटवारी अपनी कार की आगे की सीट पर बैठे थे और इस घटना में वे पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

सुरक्षा को लेकर पार्टी ने लगाया CM पर आरोप 

हादसे के बाद उनकी सुरक्षा के बारे में चिंता जताई गई। कांग्रेस पार्टी ने ‘एक्स’ कर जानकारी दी, “इंदौर-भोपाल हाईवे पर फंदा टोल के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी! प्रदेश अध्यक्ष जी और उनका स्टाफ सुरक्षित हैं!” पार्टी ने आगे, “मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य सरकार से पूर्व में भी पीसीसी चीफ की सुरक्षा को लेकर आग्रह कर चुकी है! हम पुनः इस दिशा में सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *