जीत के बाद आशीष दुबे ने लिया मां का आशीर्वाद,पिता को भी किया याद

By: PalPal India News
June 4, 2024

जबलपुर समाचार – जीत के बाद आशीष दुबे ने लिया मां का आशीर्वाद,पिता को भी किया याद

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की जीत का जश्न तो उसी वक्त शुरू हो गया था जब वे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से करीब 1 लाख 30000 से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे थे लेकिन अधिकृत घोषणा होने के बाद आशीष दुबे के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने जीत की घोषणा होने के बाद जहां अपनी मां का आशीर्वाद लिया वहीं अपने पिता जबलपुर के पूर्व महापौर स्वर्गीय अंबिकेश्वर दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

जीत के बाद आशीष दुबे ने लिया मां का आशीर्वाद,पिता को भी किया याद भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने लिया मां का आशीर्वाद अपने पिता जबलपुर के पूर्व महापौर अंबिकेश्वर दुबे को किया याद पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *