पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद फिर उसकी हत्या के मामले में लगातार पूरे देश में डॉक्टर विरोध करने में जुटे हुए हैं, इधर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में विरोध स्वरूप अनोखे ढंग से राखी का त्यौहार मनाया गया। मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टरों ने अपने साथी पुरुष डॉक्टर को काली राखी बांधी जिस पर की पीड़ित डॉक्टर की फोटो भी लगी थी। विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी सुरक्षा को लेकर सरकार ध्यान नहीं देती है तब तक इसी तरह से लगातार उनका प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
HIGHLIGHTS