पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर गांजा पकड़ा गया है. एक जेल प्रहरी जूते की सोल में गांजा की पुड़िया छिपाकर ले जा रहा था. इस मामले में सिविल लाइन थाने में जेल प्रहरी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गयी है. अब जेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है. वही, एक अन्य जेल प्रहरी को जूता-मोजा में तम्बाकू और सिगरेट ले जाते पकड़ा गया.
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि जेल प्रहरी राजेश गुर्जुर और राजेंद्र राठौर द्वारा जेल के भीतर गांजा और तंबाकू की सप्लाई की जा रही है. शनिवार को दोनों की रात 10.00 बजे से 2.00 बजे तक ड्यूटी है और इस दौरान आपत्तिजनक सामान की सप्लाई करेंगे.
इस सूचना के बाद जैसे ही दोनों जेल प्रहरी जेल के मुख्य गेट पर पहुंचे, वहां पर उनके कपड़ों की तलाशी ली गई. जेल अधिकारियों द्वारा बारीकी से जांच करने पर राजेंद्र राठौर के जूते के सोल में छिपाकर रखी गई गांजा की पुड़िया मिली. वहीं, राजेश के मोजे में तंबाकू और सिगरेट बरामद की गई. जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने पर जेल प्रहरी राजेंद्र राठौर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए उसे निलंबित किया गया है. वहीं, राजेश गुर्जर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.
HIGHLIGHTS