जेल में पदस्थ महिलाकर्मी की गाड़ी में,बदमाशों ने छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग सीसीटीवी में तस्वीरें कैद

By: PalPal India News
July 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के केंद्रीय जेल जबलपुर में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गाड़ी में आग लगने के बाद धुआं अंदर जाने लगा, तभी लोग उठकर बाहर निकले तो देखा कि दो गाड़ी जल रही थी। तुरंत ही गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। वही घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो दो लड़के जो बाइक में सवार थे आग लगाते हुए दिखे।

रात करीब पोने दो से दो बजे के बीच की ये घटना है

घटना लार्डगंज थाना क्षेत्र के लटकारी पड़ाव के पास की है जहां रहने वाले अभिषेक अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आग लगाई गई। अभिषेक के मुताबिक रात करीब पोने दो से दो बजे के बीच की ये घटना है। जहां दो युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घर के बाजू में ही उनकी किराना की दुकान है। आग में बाहर लगा एक कैमरा भी जल गया है।

3 से 4 बार पहले भी हो चूका है, ऐसा हामला 

अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि इससे पहले भी घर में आग लगाने का प्रयास बदमाशों द्वारा किया गया था, जिसकी शिकायत लार्डगंज थाना में दी गई थी। अभिषेक अग्रवाल का ये भी कहना है कि ये पहली बार नहीं हुआ ऐसा 3 से 4 बार पहले भी हो चूका है। जिसकी शिकायत हमने पहले भी पुलिश से की है।उन्होंने कहा हमारे पुरे परिवार को मरने की कोशिस की गई है , फिलहाल पुलिस ने अग्रवाल परिवार की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • जेल में पदस्थ महिलाकर्मी की गाड़ी में लगाई आग।
  • बाइक में सवार बदमाशों ने छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग।
  • सीसीटीवी में वारदात की तस्वीरें कैद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *