पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास जिला जेल में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला जेल के अंदर जेल गेट के राजा के नाम से गणेश पंडाल बनाया गया है जिसके अंदर गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की हुई है। आज जिला जेल के अंदर गणेश जी की विशाल आरती की गई जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने गणेश जी की पूजन पाठ कर आरती कर लड्डू से बाबा को नैवेद्य लगाया। जेल परिसर के अंदर कैदी भाइयों ने एवं कैदी बहनों ने गणेश जी की आरती की वही सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई।
भजनों में कैदी झूमते गाते नृत्य करते हुए नजर आए वही जेल के अंदर महिलाओं ने भी मराठी ड्रेस पहनी एवं मराठी गाने पर नृत्य किया। जेल के अंदर का माहौल ऐसा लग रहा था, जेल के अंदर यूं तो हर त्यौहार मनाए जाते हैं। लेकिन गणेश उत्सव आज पहली बार धूमधाम से मनाया गया। कैदी भाइयों ने ही गणेश पंडाल को सजाया संवारा जेल के अंदर कैदी बहनों ने मराठी वेशभूषा पहनकर नृत्य किया एवं गणेश जी की आरती की जेल के अंदर का माहौल कुछ अलग ही था। जेल अधीक्षक का कहना है हम हमेशा जेल के अंदर कैदियों को अपने भाई जैसा रखते हैं, कैदियों को ऐसा ना लगे हम जेल के अंदर हैं, इसलिए हम हर त्यौहार को धूमधाम से जेल के अंदर ही मानते हैं।
HIGHLIGHTS