पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर एक बच्चे की आंसर शीट की फोटो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इस दुनिया में एक से बढ़कर एक जोकर लोग हैं और जो इस तरह की हरक़त करते है जिससे हर इंसान हंसी से लोटपोट हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक बच्चे को आंसर शीट की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें टीचर की तरफ से एक सवाल पूछा गया है और उसके बाद स्टूडेंट का दिया हुआ जवाब इतना अनोखा और मजेदार है।
सवाल में लिखा है, कि ‘झेलम के युद्ध के बारे में 300 शब्दों में वर्णन कीजिए।’ इसके बाद जवाब में आशीष नाम के लड़के ने लिखा, ‘प्राचीन भारत में हुआ बहुत महत्वपूर्म युद्ध था। झेलम का युद्ध सिकंदर ने पोरस के पीछे घोड़े दौड़ाए टब-डक टब-डक टब-डक टब-डक टब-डक इसके बाद लिखा है पोरस ने भी सिकंदर पर तीर चलाए धाए-धाए, सॉरी माफ करना, साये-साये साये-साये साये-साये साये-साये… वो सिकंदर ही दोस्तों कहलाता है, हारी बाजी को जितना जिसे आता है।’ इस तरह का जवाब स्टूडेंट ने लिखा जिसे पढ़ने के बाद टीचर ने लिखा हुआ फेल शब्द काटकर फिसड्डी लिख दिया।