टीचर से लेकर सीएम तक का सफ़र आतिशी ने कैसे किया पूरा, जाने सियासत की सीढ़ियां कैसे चढ़ती गईं आतिशी

By: PalPal India News
September 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। सीएम पद पक्का होने का बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वह बहुत सामान्य परिवार से हैं। दिल्ली में केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी नई सीएम होंगी। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। ऐसे में सीएम पद पक्का होने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने गुरू केजरीवाल का धन्यवाद देती हूं। कोई और होता तो 2 मिनट भी कुर्सी छोड़ नहीं जाता। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया था।

आतिशी ने ये भी कहा कि केजरीवाल का इस्तीफा दिल्ली के लिए दुख की घड़ी है। मुझे  सीएम बनने की ख़ुशी इतनी नहीं जितनी उनके इस्तीफे की है। मुझे सीएम बनने की बधाई मत दीजिए, मुझे माला मत पहनाइए। मैं चुनाव तक ही सीएम रहूंगी। चुनाव जीते तो केजरीवाल ही सीएम होंगे। केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाऊंगी।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना है। आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर विजय सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। आतिशी ने स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ही सेंट स्टीफंस कॉलेज में हिस्ट्री में बीए किया। आतिशी ने प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शेवनिंग स्कॉलरशिप पर मास्टर की डिग्री हासिल की है। और फिर उन्होंने रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से दोबारा डिग्री हासिल की।

आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने से पहले टीचर थीं आतिशी

आपको बता दे की आतिशी ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने से पहले मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में  7 साल तक काम किया था। राजनीति में आने से पहले आतिशी ने कुछ समय आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास और अंग्रेजी पढ़ाने का काम भी किया था। आतिशी को कई बार दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों के कायाकल्प करने में अहम रोल निभाने का श्रेय भी दिया जाता है।

2020 में विधायक बनीं आतिशी

आतिशी ने साल 2013 में आम आदमी पार्टी के साथ पहली बार अपना सियासी सफर शुरू किया था। जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक वह मनीष सिसोदिया की सलाहकार थीं। 2019 में आतिशी ने पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह गौतम गंभीर से हार गईं। फिर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी ने पहली बार कालकाजी सीट से चुनाव जीता और विधायक बनीं। 9 मार्च 2023 को आतिशी पहली बार दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री बनीं। वर्तमान में आतिशी के पास में PWD, शिक्षा समेत कुल 13 मंत्रालय हैं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों का ही करीबी माना जाता है। वह आम आदमी पार्टी की सबसे मुखर प्रवक्ताओं में एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *