ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। घर में ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मध्यप्रदेश के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी 11 साल की बेटी को पड़ोस का रिश्तेदार शिवम सेन घर में आकर ट्यूशन पढ़ाता था। रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। उसने कई बार बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए।

मां की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चितकूट पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

HIGHLIGHTS

  • ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म।
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
  • किशोरी का कराया गया मेडिकल परीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *