पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल बिलकुल भी नहीं रख पाते है. वैसे तो हमारी जिंदगी का वैसे भी कोई भरोसा नहीं है लेकिन फिर भी लोग अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए जिम जाते है, लेकिन मौत उनका पीछा वहां भी नहीं छोड़ रही है. इन्टरनेट में वायरल हो रहे एक विडियो ने लोगो को सोच में डाल दिया है, विडियो में एक व्यक्ति किसी जिम में ट्रेडमिल में भाग रहा है. और अचानक उसे हार्टअटैक आता है और वह दौड़ते दौड़ते ही गिर जाता है. उसके आस पास के लोगो ने उसे तुरंत cpr देने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए. ऐसे में सवाल यह उठता है की आप अगर जिम कर रहे है इसका यह मतलब नहीं की आप स्वस्थ्य हैं आपको अपने खान पान में भी उतना ही ध्यान देना होगा जितना की आप जिम में कसरत करते वक्त देते है.
HIGHLIGHTS