पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को देख चारो ओर अपरा-तफरी मच गई, दरअसल जब रेलवे स्टेशन पर आई पवन एक्सप्रेस की एक बोगी पर अचानक एक सनकी युवक चढ़ गया। यह नजारा देख यात्री जमा हो गए स्टेशन प्रबंधन ने भी पवन एक्सप्रेस को रोक दिया देखते ही देखते सनकी युवक हाई टेंशन बिजली के तारों को टच कर गया जैसे ही युवक ने बिजली के तारों को टच किया। जिसके बाद जोरदार झटके से युवक का शरीर झुलस गया गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल युवक का उपचार कराया जा रहा है युवक कौन है कहां से आया जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।
HIGHLIGHTS
ट्रेन के ऊपर चढ़ा एक व्यक्ति।
हाइटेंशन बिजली के तारों से झुलसा।
अस्पताल में कराया गया भर्ती।