डिंपल कपाड़िया- उनके जीवन और करियर की कहानी

By: PalPal India News
November 11, 2023

palpalindianews/jabalpur

तस्वीर में राजेश खन्ना साहब के साथ नज़र आ रही ये महिला सिंपल कपाड़िया जी हैं। मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया जी की छोटी बहन। ये तस्वीर इनकी दूसरी फिल्म चक्रव्यूह से है। आज इनकी पुण्यतिथि है। 10 नवंबर 2009 को महज़ 51 साल की उम्र में कैंसर की वजह से सिंपल कपाड़िया जी की मृत्यु हो गई थी। सिंपल कपाड़िया जी का ज़िक्र आता है तो मुझे वो किस्सा याद आ जाता है जब अभिनेता और नामी सिनेमाई विलेन रहे रंजीत साहब से इनके अफेयर ने राजेश खन्ना साहब को बड़ा गुस्सा दिलाया था।

दरअसल, काका नहीं चाहते थे कि सिंपल रंजीत से शादी करें। इस वजह से राजेश खन्ना ने एक दिन सिंपल जी को खूब डांटा था। कहा जाता है कि रंजीत और राजेश खन्ना के बीच भी सिंपल कपाड़िया जी को लेकर काफी टसल हुई थी। छैला बाबू नामक फिल्म में तो रंजीत और राजेश खन्ना के बीच सिंपल की वजह से मारपीट तक की नौबत आने वाली थी। भला हो कि सेट पर मौजूद दूसरे लोगों ने इन दोनों को लड़ने से बचा लिया। लेकिन उसके काफी बाद तक रंजीत जी और राजेश खन्ना साहब के बीच तल्खियां रही। और इस सब से परेशान होकर सिंपल कपाड़िया ने खुद ही रंजीत संग अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

सिंपल कपाड़िया जी ने बहुत ज़्यादा फिल्मों में एक्टिंग नहीं की थी। लेकिन करियर की शुरुआत उन्होंने अपने जीजा राजेश खन्ना के साथ फिल्म अनुरोध(1977) से की थी। साल 1986 में आई प्यार के दो पल फिल्म के बाद सिंपल ने एक्टिंग छोड़ दी और कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करने लगी। पहली दफा साल 1987 में सिंपल कपाड़िया ने बहन डिंपल कपाड़िया और विनोद खन्ना की फिल्म इंसाफ के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का काम किया। और फिर तो ढेरों फिल्मों के लिए इन्होंने कॉस्ट्यूम्स डिज़ाइन की। रुदाली फिल्म की कॉस्ट्यूम्स भी सिंपल ने ही डिज़ाइन की थी, जिसके लिए इन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सिंपल कपाड़िया ने राजिंदर सिंह सेठी नामक एक पंजाबी व्यक्ति से शादी की थी। कहा ये जाता है कि सिंपल और राजिंदर सिंह सेठी की शादी बहुत ज़्यादा चल ना सकी। और बेटे करण के जन्म के बाद सिंपल ने राजिंदर सिंह सेठी को तलाक दे दिया। अब ये तलाक वाली बात सच है कि नहीं, ये मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। हां लेकिन शादी तो इनकी राजिंदर सिंह सेठी से ही हुई थी। किस्सा टीवी सिंपल कपाड़िया जी को नमन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *