डेंगू से बचाव के लिए वियतनाम से आई मच्छरदानी:चुनाव के बाद बांटी जाएगी संभाग में, सबसे ज्यादा मलेरिया प्रकोप वाला जिला छिंदवाड़ा

By: PalPal India News
November 8, 2023

डेंगू से बचाव के लिए जबलपुर संभाग के आठ जिलों के लिए वियतनाम से मच्छरदानी आई है। जल्द ही ये सभी मच्छरदानी जबलपुर संभाग के सभी जिलों में बांटी जाएगी। जबलपुर संभाग के लिए 14 लाख से अधिक मच्छरदानी आ चुकी है। हालांकि यह मच्छरदानी अब विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही बांटी जाएगी। जबलपुर संभाग के लिए आई सभी मच्छरदानी सिवनी जिले में रखी गई है, और वही से ही बांटी जाएगी। रीजनल क्षेत्रीय संचालक डॉ संजय मिश्रा सतत इसकी निगरानी भी कर रहें है, साथ ही सिवनी जिले के मलेरिया अधिकारी को देखरेख के निर्देश भी दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *