पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास की विपिन इंडस्ट्रीज कर्मचारी शाखा सहकारी संस्था ने श्रमिको के करोड़ों रुपए डकार लिए। 2001 में खुली शाखा संस्था में श्रमिकों ने अपना पेट काट काटकर हर महीने किसी ने 100 किसी ने 500 तो किसी ने 1000 रुपए अपने बेतन में से कटवाकर जमा किए। पैसे जमा करने की डायरी भी बनी श्रमिकों को विश्वास था कि कंपनी के अंदर चल रही यह शाखा संस्था एक दिन हमको इकट्ठा पैसा देगी जो हमारे काम आएगा। बच्चों के भविष्य को देख श्रमिकों ने अपनी इंडस्ट्रीज के अंदर चल रही शाखा संस्था को अपना उज्जवल भविष्य समझा और अपनी तनख्वाह में से पैसे जमा करते रहे।
2023 तक पैसे जमा हुए जब श्रमिकौ ने अपना पैसा मांगा तो पता चला संस्था में पैसे ही नहीं है। अध्यक्ष पर अध्यक्ष बदल गए पैसा ऑडिट में ही नहीं था। अब श्रमिक कभी कलेक्टर कभी पुलिस थाने तो कभी spके दर पर भटक रहे हैं। जब जवाबदारों से पल पल इंडिया की टीम बात करने पहुंची तो कैमरे के सामने संस्था के लोग आनाकानी करने लगे।
HIGHLIGHTS