पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उज्जैन। उज्जैन शहर में अक्सर त्योहार व जुलूस निकलते रहते है और ऐसे में लगातार वीवीआईपी लोगों का आना जाना बना रहता है। जिस कारन पुलिसकर्मियों को लगातार 16 से 18 घंटे की ड्यूटी करनी पर रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की तबीयत लगातार खराब हो रही है।
आपको बता दे कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। यह जवान बीमा अस्पताल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई। ऐसा यह पहला मामला नहीं है पहले भी एक पुलिस आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है 15 दिनों में ये दूसरा मामला है जहाँ 2 प्रधान आरक्षकों का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों मृतक जवान को श्रद्धाजंलि दी है। और उनके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक महेश परमार ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिवार के किसी व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की है।