तबेले को चोरों ने बनाया निशाना गायब हुई चार भैंसें,चोरों और भैंसों की तलाश में जुटी पुलिस

By: PalPal India News
June 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर अभी तक चोर सूने घरों, दुकान ओर मन्दिर की दान पेटियों को निशाना बनाते थे। लेकिन अब जबलपुर में चोरों की गैंग भैंसों को भी अपना निशाना बना रही हैं। दरअसल यह पूरा मामला तिलवारा थाना क्षेत्र के घुंसोर गांव का है। संदीप यादव नाम के पशु मलिक ने तिलवारा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की पारस धर्म कांटा के पास उन्होंने एक भैंस का तबेला खोला है। इस तबेले में करीब 20 भैंस और दो जर्सी गाय पाल रखी है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह पाटन के गांव में रिश्तेदारी के लिए गया हुआ था रात में वह लौटा और तबेले में ना जाकर अपने घर चला गया। सुबह 4 बजे करीब उठकर वह तबेला जा रहा था। उसी दौरान तबेले में काम करने बाले सुनील यादव एवं छन्नू यादव ने फोन कर सूचना दी की तबेले में बंधी चार भैंस चोरी हो गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल वह तबेला पहुंचा और आसपास कर्मचारियों के साथ मिलकर भैंसों की तलाश की लेकिन भैंसों का कही भी पता नहीं चला। संदीप का कहना है कि चोरी गई भैंस की कीमत चार लाख रुपए है। वही पूरे मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि तिलवारा थाना में पशु मालिक संदीप यादव के द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है की अज्ञात चोर तबेले से चार भैंस चुरा ले गए। जिसकी रिपोर्ट पर थाना में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी गई भैंस और चोर की तलाश की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • तबेले में बंधी चार भैंसें चोरी,मामला दर्ज
  • तबेले को चोरों ने बनाया निशाना चार भैंसें चोरी
  • तिलवारा के घूंसोर गांव का मामला
  • चोरों और भैंसों की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *