तहसीलदार ,पटवारी आरआई पर स्कूल की जमीन हडपने का आरोप

By: PalPal India News
June 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर – जबलपुर ग्वारीघाट स्थित मोदी सोसाइटी में स्कूल के लिए आरक्षित जमीन को भू माफियाओं द्वारा हड़पने की कोशिश किए जाने के आरोप लग रहे हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में सोसाइटी के लोगों ने गुरुवार को गोरखपुर एसडीएम को ज्ञापन सोपा और उन्हें बताया कि इस पूरे मामले में तहसीलदार और पटवारी भू माफियाओं से मिले हुए हैं और मिलीभगत कर स्कूल के लिए आरक्षित जमीन को हड़प्पना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ एसडीएम के पास पहुंचे सोसाइटी के लोगों ने चेतावनी दि है कि यदि 48 घंटे के अंदर तहसीलदार ,पटवारी आरआई के  खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो फिर वे तीव्र आंदोलन करेंगे।

HIGHLITS

  • स्कूल के लिए आरक्षित जमीन हड़पने का षडयंत्र।
  • ग्वारीघाट स्थित मोदी सोसाइटी का मामला।
  • स्कूल के लिए आरक्षित जमीन हड़पने के आरोप।
  • भू माफिया के साथ तहसीलदार आरआई और पटवारी की मिली भगत के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *