पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पांच सालों तक सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को अलविदा कह दिया है। वहीं खबर आ रही है की सोनू के किरदार में नई हसीना की एंट्री होने वाली है।
आपको बता दे सोनू की भूमिका निभाने वाली पलक ने पिछले महीने ही शो छोड़ दिया था जिसके बाद निर्माताओं ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का कह कानूनी नोटिस भेजा था। लेकिन इसके बाद इस शो में सोनू भिड़े के किरदार में आपको ‘साझा सिंदूर’ की एक्ट्रेस खुशी माली नजर आने वाली है। पलक के शो छोरने के बाद दर्शक जनना चाहते हैं कि आखिर अब कौन निभाएगा सोनू का किरदार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की नई सोनू कौन होगी?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में निर्माताओं ने नई सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस खुशी माली की घोषणा की है। निर्माताओं ने शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘TMKOC परिवार में सोनू भिड़े के रूप में खुशी माली का स्वागत है। खुशी को कास्ट करने पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, ‘सोनू टप्पू सेना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसकी उपस्थिति ने हमेशा दर्शकों को हंसाने की कोशिश की है।’
असित मोदी ने कहा, ‘खुशी माली को कास्ट करना का फैसला बिलकुल सही है और हम सबका मानना है कि वह इस किरदार को बखूबी निभाएंगी। हम खुशी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और उसका पूरा सपोर्ट करेंगे। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शकों को खुशी पसंद आएगी।