तिलवारा के नारायणपुर में मिली युवक की लाश, रोहित सतनामी के रूप में हुई मृतक की पहचान

By: PalPal India News
August 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी रोहित सतनामी की लाश खेतों के बीच मिलने से सनसनी मच गई बताया जाता है कि रोहित घर से रात से लापता था। जिसकी रात से ही तलाश की जा रही थी दोपहर को कुछ लोग गुजर रहे थे तो उन्होंने रोहित को मृत हालत में पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है परिजनों का कहना है कि मृतक के सर में कुछ चोट आई है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा कि ये हत्या है या आत्महत्या।

HIGHLIGHTS

  • तिलवारा के नारायणपुर में मिली युवक की लाश।
  • रोहित सतनामी के रूप में हुई मृतक की पहचान।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *