तिलवारा के निर्माणाधीन होटल वेलकम में ब्लास्ट,1 की मौत,7 घायल

By: PalPal India News
October 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन होटल वेलकम में भीषण ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। मृतका की पहचान जागृति के रूप में की गई है। घायलों में एक इंजीनियर समेत कई लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि होटल वेलकम अभी निर्माणाधीन था और इसकी ओपनिंग जल्द ही होने वाली थी। होटल में किचन के लिए गैस पाइपलाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा था। प्रथम माले पर टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी थी और दूसरे माले में टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही मानी जा रही है, जिसके कारण यह दुर्घटना घटी। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस के बल के साथ ही एसडीएम भी पहुंच चुके हैं।

सीएम मोहन यादव ने मृतक महिला के परिजनों को चार लाख और घायलों के परिजनों को पचास पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस के द्वारा घटना स्थल की विस्तृत जांच जारी है BDS टीम और विशेषज्ञों की एक टीम दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रही है। गैस पाइपलाइन की टेस्टिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • तिलवारा के निर्माणाधीन होटल वेलकम में ब्लास्ट,1 की मौत,7 घायल
  • एक महिला मजदूर की मौत सात घायल
  • किचन के लिए गैस पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान फटा सिलेंडर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *