तिलवारा में पटेल ढाबे के पास खड़े कन्टेनर से टकराई यात्री बस, मची चीखपुकार, 14 यात्री घायल, 4 की हालत नाजुक

By: PalPal India News
September 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत पटेल ढाबे के पास भीषण हादसा हो गया जिसमें करीब 14 लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बालाघाट से यात्री बस यात्रियों को लेकर जबलपुर आ रही थी। वही बस जैसे ही तिलवारा स्तिथ पटेल ढाबे के पास पहुँची तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पाउडर की बोरियों से भरे ट्रक से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही अचानक हुए हादसे में बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई।वही लगभग बस में बैठे 14 यात्री घायल हो गए जिसमे 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वही चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगो ने घायलो को बस से बाहर निकालते हुए 108 एम्बुलेन्स के जरिए मेडिकल अस्प्ताल में भर्ती करवाया हैं। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • खड़े कन्टेनर से टकराई यात्री बस,14 घायल।
  • तिलवारा में पटेल ढाबे के पास खड़े कन्टेनर से टकराई यात्री बस।
  • मची चीखपुकार, 14 यात्री घायल, 4 की हालत नाजुक।
  • लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *