तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी रेस्क्यू जारी

By: PalPal India News
October 31, 2023

सतना। सतना में तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर नवीनीकरण का काम चल रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन, पुलिस, निगम प्रशासन सहित SDERF की टीम मौके पर पहुँची और JCB की मदद से मलबे को हटाते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया। बिल्डिंग गिरने से मलवे में दबे लोगो को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू का ऑपरेशन सफल हुआ और मलवे में दबे 5 लोगो को सकुशल बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस भीषण घटना में कोई भी जनहानि नही हुई है। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू के सफल आपरेशन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन सहित SDERF टीम का सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *