तेज रफ्तार कोयला ट्रक ने गिट्टी के ट्रक को मारी टक्कर,1 की मौत

By: PalPal India News
October 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बड़वारा रोहनिया बाईपास में बीती रात गिट्टी से भरा ट्रक जो की ढाबा किनारे खड़ा था। उसने तेज रफ्तार कोयला से भरा ट्रक जा घुसा जिससे मौके पर कंडक्टर की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में मंगल ड्राइवर के परिवार वाले घंटों डॉक्टरों का इंतजार करते रहे उसके बाद इलाज चालू हुआ और यहां कंडक्टर के परिवारजन जब पहुंचे तब ट्रक मलिक नईम खान जो की नरोजाबाद मैं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष का रुतबा झड़ते हुए अपने साथी सोहेल खान जो की उनके साथ काम करता है जो कि वह निगरानी सुधा बदमाश है।

यहां तक पुलिस द्वारा उसे कट्टा बरामद किया गया था जिसमें वह जेल गया था उसका कहना था की कोई वीडियो ना बनाएं हम लोग थाने से ले दे कर रफा दफा कर देंगे और उनका यह भी कहना था कि हमारी ट्रक का नुकसान हुआ है कंडक्टर ड्राइवर तो मरते रहते है। यहां तक कंडक्टर के परिवारजन घंटों पुलिस के लिए इंतजार करते रहे फिर 11 बजे थाना प्रभारी थाने पहुंचे तब एफआईआर हुई और सूत्र बताते है कि वहां कोल के ट्रक के ऊपर नहीं गिट्टी के ट्रक के ऊपर एफआईआर हुई ।जो की सत्ता वाली पार्टी का रुतबा है।

HIGHLIGHTS

  • तेज रफ्तार कोयला ट्रक ने गिट्टी के ट्रक को मारी टक्कर,1 की मौत।
  • सत्ताधारी दल के नेता ने बनाया दबाव।
  • कंडक्टर की मौके पर हुई मौत ड्राइवर घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *