तेलंगाना चुनाव 2023: मतदान के लाइव अपडेट्स – 1 बजे तक 36.68% मतदान, के कविता के खिलाफ दर्ज हुआ केस

By: PalPal India News
November 30, 2023

palpalindianews/jabalpur

दक्षिणी राज्य तेलंगाना में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. विधानसभा की सभी 119 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी. राज्य में 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मुख्यमंत्री केसीआर की नजर जहां लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी करने पर होगी. तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी किसी तरह से उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *