पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। यातायात पुलिस ने त्रिपुरी चौक से लेकर पिसन हारी की मडिया तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के हिस्से में दुकान लगाने वालों को ऐसा न करने की हिदायत दी गई और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर दुकानें लगाने से बेतरतीब ढंग से पार्किंग होती है जिसके कारण बार-बार जाम के हालात बनते हैं और लोगों को परेशानी होती है। इसीलिए दुकानदारों को समझाइश दी गई है यदि भविष्य में भी सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाई जाती है तो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
HIGHLIGHTS