थाना स्तर पर लगाए गए शिकायत निवारण शिविर, शिकायतों का किया तत्काल निराकरण

By: PalPal India News
November 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। पुलिस विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के बढ़ते लंबित मामलों ने पुलिस विभाग को भी परेशान कर दिया है। इन्हीं शिकायतों के निराकरण के लिए आज जबलपुर जिले के तमाम थानों में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारन शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में उन लोगों की समस्याएं सुनी गई जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी और जिनकी शिकायतों का निराकरण आज तक नहीं हुआ है। ऐसी शिकायतों का निराकरण करने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और कई शिकायतों का जहां तत्काल निराकरण कर दिया गया। वहीं अन्य विभाग से संबंधित शिकायतों को समन्वय के जरिए निराकृत करने की कोशिश की गई।

HIGHLIGHTS

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हुआ निराकरण
  • थाना स्तर पर लगाए गए शिकायत निवारण शिविर
  • लंबित शिकायतों की की गई सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *