पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बुधवार की रात को जबलपुर में बरेला थाना के देवरी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद मामले में बरेला थाना प्रभारी ने शुक्रवार की शाम को फरियादी पक्ष के पिता और दो पुत्रों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान थाने अचानक ही पिता बेडीलाल पटेल की तबीयत बिगड़ी और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके चलते आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेड़ीलाल की मौत से नाराज लोगों ने शुक्रवार की रात को जबलपुर-मंडला रोड पर आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पुहंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शांत करवाया। एसपी ने बरेला थाना प्रभारी प्रमोद साहू को लाइन अटैच कर जांच एएसपी प्रदीप शेंडे को सौंपी है। परिजनों का आरोप है कि थाने में बेड़ीलाल के साथ पुलिस ने दूसरे पक्ष से समझौता के लिए दबाव बनाया था, जिसके चलते वो डर गए और उन्हें अटैक आ गया।
HIGHLIGHTS