दतिया में 400 साल पुराने किले की दिवार गिरी, 9 लोग दबे मलबे में, 7 की मौत 2 घायल

By: PalPal India News
September 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में तेज़ बारिश के कारण लगभग 400 साल पुराने किले की दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

आपको बता दे मध्यप्रदेश के दतिया शहर में गुरुवार को तेज़ बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। 400 साल पुराने किले की दीवार गिर गई। जिसमें  दीवार के मलबे के नीचे 9 लोग दब गए और इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। यह घटना करीब चार बजे सुबह खालकापुरा इलाके में हुई। वहीं दीवार के गिरने से उससे सटे घर में रहने वाले नौ लोग मलबे में दब गए।  जिलाधिकारी संदीप माकिन ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया और सात लोगों की मौत हो गई। जिन दो लोगो को बचाया गया है उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वहां मौजूद लोगों ने बताया की ‘राजगढ़’ नामक किला 400 साल पुराना है और कभी इस किले में एक संग्रहालय हुआ करता था, जिसे बाद में कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि (एसडीईआरएफ) की टीम ने मलबे के नीचे 9 लोग दबे थे  जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल हुए दो लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख प्रकट करते हुए पीड़ितों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि एसडीईआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन जिस जगह घर है, वहां गली संकरी होने के कारण काफी प्रयासों के बावजूद लोगों की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और घटना पर दुख जताया। वह पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *