पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पनागर के ग्राम ककरहटा में एक मार्ग बंद कर दिए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले 1 साल से कुछ दबंगों ने सड़क पर सीमेंट के खंभे और कटीले तार लगाकर उसे बंद कर दिया है, जिसकी वजह से लोग ना तो अस्पताल समय पर पहुंच पा रहे हैं और ना ही बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर आज कलेक्टर दीपक सक्सेना के नाम ज्ञापन सोपा और दबंगों का कब्जा हटाकर सड़क चालू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दि कि यदि एक माह के अंदर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री या अन्य किसी मंत्री के आगमन पर डुमना रोड पर वे चक्काजाम कर देंगे।
HIGHLIGHTS