दर्दनाक सड़क हादसे से शहर में हड़कंप, डम्फर ने पति-पत्नी को 1 किलोमीटर तक घसीटा पति की मौत

By: PalPal India News
January 23, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड शहर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां 22 चक्का डंपर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मारा है। टक्कर मार कर स्कूटी सवार को एक किलोमीटर तक डम्फर घसीटा रहा। डम्फर की चपेट में आने से स्कूटी सवार के शरीर के अंग एक किलोमीटर तक बिखरे पड़े मिले। वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डम्फर चालक गाड़ी लेकर तेजी से फरार हो गया। यह पूरी घटना देर रात की बताई जा रही है।

बता दे की MJS कालेज से लेकर चतुर्वेदी जनपद तक डम्फर चालक ने घसीटा है। हालांकि स्कूटी सवार मृतक ओम वीर और उसकी पत्नी ललिता भदोरिया जो गंभीर रूप से घायल है। घयल महिला को जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती कराया गया है। मृतक भदावर कॉलोनी से अपने घर स्वतंत्र नगर के लिए आ रहे थे तभी यह घटना घटी है। दरसल भिंड जिले में ओवरलोड वाहन काफी स्पीड से चलते हैं। मगर पुलिस और प्रशासन का उनमें कोई भय नहीं है। ऐसी घटनाएं कई बार घट चुकी है मगर प्रशासन मौन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *