दलीप ट्रॉफी आएगी किसके खाते में,भारतीय खिलाडियों के बीच जंग देखिए सभी 4 टीमों के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल

By: PalPal India News
September 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पंत के फैन्स की नजर रहेगी। दिलीप ट्राफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। दिलीप ट्रॉफी में एक घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले टीमों के बीच भारत में खेला जाता है। प्रतियोगिता नवानगर के कुमार श्री दिलीपसिंहजी जडेजा के नाम पर है। सेंट्रल जॉन मौजूदा चैंपियन हैं। यहां चार दिन चलने वाले मुकाबले में पंत (टीम-बी के विकेटकीपर बल्लेबाज) शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ए के सामने नजर आएंगे। मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा और जिओ सिनेमा में लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

दलीप ट्रॉफी में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीमों को ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। टीम ए की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। पिछले दिनों शुभमन गिल का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी उनकी तैयारी अब पूरी हो गई है। यहां पर उन्हें अपने बल्ले से रन तो बनाने ही होंगे, साथ ही कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। पिछले कुछ वक्त से शुभमन का बल्ला उस तरह से नहीं बोला है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले शुभमन गिल के लिए ये एक अच्छा मौका है कि वे फार्म में वापस लौटें। देखना होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

टीम बी की बात करें तो इसकी कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन के पास होगी। अभिमन्यु के पास मौका होगा कि वे अपने धाकड़ प्रदर्शन से एक बार फिर से सेलेक्शन कमेटी को अपनी ओर आकर्षिक करें, ताकि उनके नाम के बारे में विचार किया जा सके। दलीप ट्रॉफी में टीम सी की कप्तानी रुतुराज गायकवाड कर रहे हैं। उनकी टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं। रुतुराज गायकवाड भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलकर काफी रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं अब तो वे आईपीएल में सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी भी कर रहे हैं। इसके बाद अगर आखिरी और चौथी यानी टीम डी की बात करें तो उसकी कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी। श्रेयस अय्यर पिछले कुछ वक्त से अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी चर्चा में रहे। हाल ही में जब वे बुची बाबू टूर्नामेंट में उतरे तो वहां भी मैच की दोनों पारियों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले।

दलीप ट्रॉफी 2024 के लिए सभी चार टीमों का स्क्वाड 

टीम ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।

टीम बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन।

टीम सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (डब्ल्यूके), संदीप वारियर।

टीम डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत,सौरभ कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *