दामाद जी अपने घर जाओ इतना कहते ही दामाद ने ससुर की कर दी हत्या

By: PalPal India News
December 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ससुर के दामाद को अपने घर जाने कहा तो दामाद  ने ससुर की पीट पीट कर हत्या ही कर दी. दामाद अपनी पत्नी को घर ले जाने को मना कर रहा था. और कह रहा था कि कुछ दिन और रुकने दो.  इस बात को लेकर ससुर और दामाद में विवाद हो गया और विवाद बढ़ता गया जिसके बाद दमाद ने इस वारदात को अंजाम दिया.

यह मामला बांदा जिले बिसंडा थाना इलाके के बरौली गांव का है. यहाँ पर रहने वाले सिधुवा का उसके दामाद शैलेंद्र से विवाद हो गया, जिस पर ससुर सिधुवा ने दामाद को अपने घर जाने के लिए कहा. इस बात पर गुस्साए दामाद ने लात-घूसों से अपने ससुर को मारना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर जबतक घरवाले आए, तब तक सिधुवा बुरी तरह घायल हो गया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम के लिए भेजा और मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी दामाद पर केस दर्ज किया. परिजन अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिधुवा ने अपनी बेटी संगम की शादी 6 साल पहले आरोपी शैलेंद्र से की थी. शैलेंद्र अपने घर में हमारी बेटी को प्रताड़ित करता था उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था, जिससे पत्नी संगम मायके आ गयी थी और पिछले 3 साल से मायके में ही थी.

बांदा थाने के ASP ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र 20 दिन पहले एक कार्यक्रम में ससुराल आया था, तब से यहीं रह रहा था. ससुराल वाले दामाद से संगम को साथ ले जाने की बात कह रहे थे. दामाद ले जाने को मना कर रहा था. कह रहा था कि कुछ दिन और रुकने दो. बस, इस बात को लेकर ससुर और दामाद में विवाद हो गया और उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दे दिया और मौके से भाग निकला. हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *