भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को बारबाडोस की धरती पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हराकर तिरंगा लहराया था. आज भारतीय टीम की भारत वापसी हुई. दिल्ली में टीम इंडिया के सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे आज . इसके बाद फिर शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में होंगे शामिल .भारत ने इस जीत के जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.
वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया का आईटीसी मौर्या में भव्य स्वागत हुआ. इस मौके पर विशेष तौर पर तैयार किए गए केक को कैप्टन रोहित शर्मा ने काटा. विराट कोहली सहित कोच राहुल द्रविड़ भी केक काटकर इस जश्न में शरीक हुए.
पूरा देश भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत लिए उत्सुक है,टीम इंडिया की बारबाडोस से वतन वापसी पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि बारबाडोस की धरती पर तिरंगा लहराने वाली T20 विश्वकप विजेता हमारी भारतीय टीम का स्वेदश लौटने पर हार्दिक स्वागत. पूरा देश आपके सत्कार के लिए उत्सुक है.
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के स्वदेश लौटने को लेकर कहा कि हर कोई खुश है क्योंकि साउथ अफ्रीका और कई देशों को हराकर आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है. मैं सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई अधिकारियों को इसका श्रेय दूंगा. टीम इंडिया आज एयर इंडिया के निजी चार्टर्ड विमान से लौटी है और आज ही वे मुंबई के लिए रवाना होगी.
PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए टीम इंडिया प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंच गई है. बस अब थोड़ी देर में पीएम मोदी की मुलाकात टीम इंडिया से होगी.जिसके बाद शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में होंगे शामिल होगी भारतीय टीम.