दिल्ली के कक्षा 5 तक के स्कूलों को CM आतिशी ने अगले आदेश तक किया बंद! जाने क्यूँ

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि । राजधानी दिल्ली में आज से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसकी जानकारी गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए अगले निर्देश तक दिल्ली में कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों की फिजिकल क्लास बंद कर दी जाएगी, अब इन बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन कराई जाएगी। दरअसल प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय प्रदूषण निगरानी संस्था CAQM ने शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 के तहत प्रतिबंध लगा दिए। अगले आदेश तक इन बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन चलेंगी।

CM ने बताए स्कूल बंद कराये जाने के कारण

दिल्ली की वायु गुणवत्ता दूसरे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, जिसके चलते अधिकारियों को प्रदुषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पड़े। बता दे यह प्रतिबंध आज शुक्रवार से लागू हो गया। शिक्षा विभाग का कार्यभार भी संभाल रहीं सीएम आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाओं में चलाए जाएंगे।”

शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, प्राइवेट, दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि 5वीं तक के बच्चों को स्कूल में नहीं बुलाएं, डीओई ने कहा कि अगले आदेश तक इनके लिए ऑनलाइन क्लास के व्यवस्था की जाए।

कब लागू होता है ग्रैप?

आपको बता दे वायु गुणवत्ता को चार अलग-अलग चरणों में वर्गीकृत किया गया है: जिसमें चरण I – ‘खराब’ (एक्यूआई 201-300); चरण II – ‘बहुत खराब’ (एक्यूआई 301-400); चरण III – ‘गंभीर’ (एक्यूआई 401-450); और चरण IV – ‘गंभीर प्लस’ (एक्यूआई -450)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *